मास्क और सेनेटाइडर मांगने पर मेडिकल स्टाफ को मिली धमकी, प्रियंका गांधी ने Video शेयर कर साधा योगी सरकार पर निशाना
लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने बांदा जिले में आउटसोर्सिंग पर तैनात मेडिकल स्टाफ के छात्रा का वीडियो शेयर कर लिखा, 'ये समय इन योद्धाओं के साथ अन्याय करने का नहीं है, बल्कि उनकी बात सुनने का है।'
Recommended Video

ये समय कोरोना योद्धाओं के साथ अन्याय का नहीं: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी शनिवार को ट्वीट करते हुए योगी योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस समय हमारे मेडिकल स्टाफ को सबसे ज्यादा सहयोग करने की जरूरत है। वे जीवनदाता हैं और योद्धा की तरह मैदान में हैं। बांदा में नर्सों और मेडिकल स्टाफ को उनकी निजी सुरक्षा के उपकरण न देकर और उनके वेतन काट करके बहुत बड़ा अन्याय किया जा रहा है।' उन्होंने आगे लिखा कि, 'मैं यूपी सरकार से अपील करती हूं कि ये समय इन योद्धाओं के साथ अन्याय करने का नहीं है, बल्कि उनकी बात सुनने का है।'
क्या है मामला
दरअसल, बांदा जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के इलाज के लिए आइसोलेशन सेंटर में आउटसोर्सिंग पर तैनात मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। छात्राओं का कहना कहै कि अस्पताल प्रशासन ने सेनेटाइजर और मॉस्क की मांग करने पर उनको टर्मिनेट कर दिया गया है। छात्रा का आरोप है कि उन लोगों की सैलरी भी बिना बताए काट दी गई है। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उन लोगों से कहा गया,'यहां से चले जाओं नहीं तो हाथ पैर तुड़वा दूंगा... योगी जी का आदेश आया है आप लोगों को निकालने का।' जिसके बाद सभी आउटसोर्सिंग स्टाफ 1 अप्रैल से हड़ताल पर चला गया था।

26 आउटसोर्सिग कर्मियों की सेवा समाप्त
मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने सेवादाता कंपनी को आउटसोर्सिंग कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा था। शुक्रवार को कंपनी निदेशक द्वारा जारी आदेश में प्रधानाचार्य के पत्र का हवाला देकर कहा गया है कि कोरोना जैसे गंभीर हालात में आउट सोर्सिंग कर्मी मनमानी ढंग से हड़ताल कर रहे हैं, जबकि प्रदेश में एस्मा भी लागू है। यह गैर जिम्मेदाराना और अनैतिक है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कंपनी निदेशक ने प्रधानाचार्य की संस्तुति और अनुबंध का हवाला देकर 26 आउट सोर्सिंग कर्मियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications