जीवनरक्षक दवाइयों पर वसूली जा रही है मोटी GST, प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर शेयर की लिस्ट

जीवनरक्षक दवाइयों पर वसूली जा रही है मोटी GST, प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर शेयर की लिस्ट

लखनऊ, जून 12: कोविड में इस्तेमाल होने वाली जीवनरक्षक दवाइयों व उपकरणों पर मोटी जीएसटी वसूली जा रही है। महामारी के दौर में मोटी जीएसटी वसूले जाने पर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर जीएसटी की लिस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'केंद्र सरकार ने जीवनरक्षक दवाइयों पर मोटी जीएसटी वसूल कर अपना अमानवीय चेहरा दिखा दिया है।'

Priyanka Gandhi shares GST list of medical equipments on Facebook

Recommended Video

    Coronavirus: जीवनरक्षक दवाइयों पर GST को लेकर Priyanka Gandhi का Modi Govt पर हमला | वनइंडिया हिंदी

    प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर शेयर की लिस्ट
    कांग्रेस महासचिवा प्रियंका गांधी ने शनिवार 12 जून को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर जीएसटी लिस्ट की तस्वीर शेयर की है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'महामारी के दौर में केंद्र सरकार ने जीवनरक्षक दवाइयों एवं कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रयोग होने वाले उपकरणों पर मोटी जीएसटी वसूल कर अपना अमानवीय चेहरा दिखा दिया है। संवेदना का पाठ सीखने के लिए और कितनी जीएसटी काउंसिल की बैठकें होंगी? आज ही जीवन रक्षक उपकरणों, दवाइयों और ब्लैक फंगस के इलाज में प्रयोग में आने वाले इंजेक्शन पर से जीएसटी हटाई जाए।'

    'जीवनरक्षक दवाइयों व उपकरणों पर से हटना चाहिए जीएसटी'
    इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 28 मई को जीएसटी परिषद की बैठक से पहले एक लिस्ट शेयर की थी। लिस्ट शेयर करने के साथ प्रियंका गांधी ट्विट करते हुए लिखा, 'महामारी के समय एंबुलेंस, बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, दवाइयों, वैक्सीन के लिए परेशान हुए लोगों से कोविड संबंधित उत्पादों पर जीएसटी वसूलना निर्दयता व असंवेदनशीलता है। आज जीएसटी काउंसिल में सरकार को कोविड से लड़ाई में इस्तेमाल हो रही सभी जीवनरक्षक दवाइयों व उपकरणों पर से जीएसटी हटाना चाहिए।'

    जीएसटी वसूली पर चल रही है बैठक
    दरअसल, कोरोना से जुड़ी राहत सामग्री और ब्लैक फंगस की दवा पर किस दर से जीएसटी वसूला जाए, इसी पर फैसला करने के लिए आज जीएसटी काउंसिल की बैठक चल रही है। इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही है। आपको बता दें कि कोरोना के असर को देखते हुए जीएसटी काउंसिल की ये 44वीं बैठक है, जो वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+