जीवनरक्षक दवाइयों व उपकरणों पर से हटना चाहिए GST, प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से कहा

लखनऊ, मई 28: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से कोविड में इस्तेमाल होने वाली जीवनरक्षक दवाइयों व उपकरणों से जीएसटी हटाने का आग्रह किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कोविड से लड़ाई में ऐसी वस्तुओं पर जीएसटी लगाना क्रूरता है। बता दें कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक से कुछ घंटे पहले शुक्रवार 28 मई को प्रियंका गांधी ने यह ट्वीट किया है।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi की Modi Govt से मांग, जीवनरक्षक दवाओं से हटना चाहिए GST| वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi says Remove GST on life-saving medicines, equipment used in COVID-19 fight

    'जीवनरक्षक दवाइयों व उपकरणों पर से हटना चाहिए जीएसटी'
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार 28 मई को जीएसटी परिषद की बैठक से पहले एक लिस्ट शेयर की है। लिस्ट शेयर करने के साथ प्रियंका गांधी ट्विट करते हुए लिखा, 'महामारी के समय एंबुलेंस, बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, दवाइयों, वैक्सीन के लिए परेशान हुए लोगों से कोविड संबंधित उत्पादों पर जीएसटी वसूलना निर्दयता व असंवेदनशीलता है। आज जीएसटी काउंसिल में सरकार को कोविड से लड़ाई में इस्तेमाल हो रही सभी जीवनरक्षक दवाइयों व उपकरणों पर से जीएसटी हटाना चाहिए।'

    बता दें कि आज 28 मई को जीएसटी परिषद की डिजिटल बैठक होनी है। कांग्रेस का कहना है कि इस बैठक में विपक्ष शासित राज्य जीएसटी की व्यवस्था में सुधार और राज्यों को उपकर संबंधी राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से अनुदान की जरूरत पर जोर देंगे।

    'जिम्मेदार कौन' अभियान प्रियंका गांधी ने किया शुरू
    इससे पहले प्रियंका गांधी ने 'जिम्मेदार कौन' अभियान शुरू किया है, जिसके तहत वे सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार सरकार से सवाल कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है, इसलिए हर एक मुद्दे पर बेबाक सवाल पूछे जाने जरूरी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+