69000 शिक्षक भर्ती घोटाला यूपी का व्यापम घोटाला है: प्रियंका गांधी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 बेसिक शिक्षकों की भर्ती मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने इसकी तुलना मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले से की है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि 69000 शिक्षकों की भर्ती उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला है। उन्होंने कहा इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में छात्रों के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना, ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं। मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

priyanka gandhi says 69000 teacher recruitment matter is Vyapam scam of uttar pradesh

प्रियंका ने अगले ट्ववीट में कहा, 68500 भर्ती मामले में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। युवाओं के आवाज उठाने के बाद पुनर्मूल्यांकन में लगभग 5000 अभ्यर्थी पास हुए थे। अब 69000 में भी भारी हेरफेर सामने आई है। सरकार को युवाओं की आवाज को भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग के बतौर देखना चाहिए। इससे पहले रविवार को भी ​प्रियंका ने इसी मामले में सवाल खड़े किए गए थे। प्रियंका ने लिखा था कि शिक्षक भर्ती में जिस तरह से गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं वो चौंकाने वाले हैं। इतनी सारी गड़बड़ियां इस पूरी व्यवस्था पर ही प्रश्नचिन्ह हैं।

बता दें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 3 जून को प्रदेश में 69000 बेसिक शिक्षकों की भर्ती संबंधी प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। न्यायमूर्ति आलोक माथुर की अदालत ने कहा था कि परीक्षा के दौरान पूछे गए कुछ प्रश्न गलत थे लिहाजा केंद्रीय अनुदान आयोग द्वारा इसकी फिर से पड़ताल किए जाने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष याचिका दाखिल कर उत्तर प्रदेश में 69000 बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया रोके जाने के फैसले को चुनौती दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+