प्रियंका गांधी के रायबरेली में दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम रद्द, वापस दिल्ली हुुईं रवाना

लखनऊ, 13 सितंबर: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का रायबरेली में आज दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। प्रियंका सोमवार की सुबह 7:30 बजे भुयेमऊ गेस्ट हाउस से सीधा लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। यहां से सुबह लगभग 9 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। बता दें, प्रियंका गांधी को दो दिन के रायबरेली दौरे पर आईं थीं, लेकिन एक दिन पहले ही वह दिल्ली वापस लौट गईं।

Recommended Video

      Priyanka Gandhi के दूसरे दिन के Rae Bareli में सभी कार्यक्रम रद्द, दिल्ली रवाना | वनइंडिया हिंदी
      priyanka gandhi raebareli second day schedule cancelled returned to delhi

      रविवार को रायबरेली पहुंची थीं प्रियंका गांधी

      उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की तैयारी में जुटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचीं थीं। यहां दो दिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों के बाद प्रियंका गांधी रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली गई थीं। रायबरेली बॉर्डर पर प्रियंका गांधी ने सबसे पहले चूरूवा स्थित हनुमान मंदिर पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। आज रायबरेली में प्रियंका गांधी का दूसरा दिन था। आज भी कई सारे कार्यक्रम तय थे, लेकिन सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।

      खुर्शीद ने कहा- प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे अगला चुनाव

      कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने 2022 चुनाव के लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन को लेकर इनकार करते हुए कहा, हमारे लिए प्रियंका ही चेहरा हैं और वो हमारे लिए काफी हैं। उसके बाद उस चेहरे पर कोई लेवल लगाने की जरूरत नहीं है। सलमान खुर्शीद का कहना है कि अगला विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ेंगे। वह प्रदेश में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं। बाद में प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर सकती हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+