खाट सम्मेलन तो कर रही है, लेकिन किसानों का दर्द नहीं सुन रही भाजपा: प्रियंका गांधी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को एक वीडियो साझा करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट लिखा, 'भाजपा सरकार किसानों का हक मारने वाले बिलों पर सरकारी खाट सम्मेलन तो कर रही है, लेकिन किसानों का दर्द नहीं सुन रही।' दरअसल, धान खरीद केंद्रों पर खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन मंडियों के बाहर प्राइवेट व्यापारियों के लोग किसानों को बहला-फुसलाकर विभिन्न दामों पर धान खरीद रहे है। इससे किसानों को करीब 800 रुपए तक का नुकसान हो रहा है।

 Priyanka Gandhi criticized Yogi government on farmers problems

प्रियंका गांधी ने वीडियो किया साझा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए किसान का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो धान खरीद केंद्रों पर हो रही परेशानियों के बारे में बता रहा है। साथ ही प्रियंका गांधी ने लिखा है कि, 'भाजपा सरकार किसानों का हक मारने वाले बिलों पर सरकारी खाट सम्मेलन तो कर रही है लेकिन किसानों का दर्द नहीं सुन रही। यूपी में लगभग सभी जगहों पर किसान अपना धान 1868 रूपए क्विंटल एमएसपी से 800 रूपए कम 1000-1100रुपए क्विंटल पर बेंचने को मजबूर हैं। ऐसा तब है जब एमएसपी की गारंटी है। सोचिए जब एमएसपी की गारंटी खत्म हो जाएगी तब क्या होगा?'

योगी सरकार किसानों को धान का वाजिब मूल्य दिलाने में नाकाम है: प्रियंका
इससे पहले 13 अक्टूबर को भी ट्वीट कर प्रियंका गांधी ने धान किसानों के मुद्दे को उठाया था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि 'उप्र के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है, जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें रु. 1200 से भी कम रेट मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में रु 3,500 तक बिका था। नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है, शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है।

रामपुर के डीएम आन्जनेय सिंह ने धान केंद्र पर मारा था छापा
दरअसल, धान की खरीद को लेकर यूपी के अलग-अलग इलाकों से शिकायत सामने आ रही है, जहां किसानों का कहना है कि सरकारी केंद्रों पर बिक्री में काफी परेशानी हो रही है। अगर बिक्री हो भी रही है तो काफी कम दामों पर हो रही है। तो वहीं, ऐसी शिकायते मिलने के बाद रामपुर जिले के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह एक्शन में नजर आए थे। 10 अक्टूबर को शर्ट लटकाए, मुंह पर अंगोछा बांधकर और पैरों में हवाई चप्पल पहनकर धान खरीद केंद्र पहुंचे गए। किसान की वेशभूषा देखकर डीएम आन्जनेय सिंह को कोई पहचना नहीं सका। इस दौरान वहां पर मंडरा रहे बिचौलियों से भी उनका सामना हुआ। कुछ ही समय में सारा गड़बड़झाला उनके सामने आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+