'ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत', बयान पर प्रियंका ने FB पर तस्वीर शेयर कर केंद्र सरकार को घेरा
'ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत', बयान पर प्रियंका ने FB पर तस्वीर शेयर कर केंद्र सरकार को घेरा
लखनऊ, 22 जुलाई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 'ऑक्सीन की कमी से नहीं हुई कोई मौत', केंद्र सरकार के इस जवाब के बाद राजनीति तेज हो गई है। अखिलेश यादव के बाद अब कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर तस्वीरें शेयर कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मौत के कारण बताए।
Recommended Video

क्या कहा प्रियंका गांधी ने
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, ''ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई: केंद्र सरकार'
मौतें इसलिए हुईं
- क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात 700% तक बढ़ा दिया
- क्योंकि सरकार ने ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की
- एंपावर्ड ग्रुप और संसदीय समिति की सलाह को नजरंदाज कर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया
- अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने में कोई सक्रियता नहीं दिखाई।'
सरकार ने कई लोगों को अनाथ बना दिया: अखिलेश यादव
इससे पहले यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'अगर सरकार समय पर ऑक्सीजन की व्यवस्था करती तो लोगों की जान बचाई जा सकती थी। कई लोगों को सरकार ने अनाथ बना दिया। भाजपा शासन में सस्ती और आसानी से मिलने वाली दवाओं की भी कालाबाजारी हुई।'
राज्यसभा में केंद्र ने जारी किया था बयान
दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राज्यसभा में मंगलवार को कहा गया कि कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी की वजह से एक भी मौत नहीं हुई। ये बयान राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि किसी भी राज्य या फिर केंद्र शासित प्रदेश ने यह नहीं बताया कि कोई भी मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है।












Click it and Unblock the Notifications