प्रियंका गांधी ने PM मोदी की उज्जवला को लेकर कसा तंज, बोलीं- धूल खा रहे हैं 90% सिलेंडर

लखनऊ, 11 अगस्त: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश के महोबा से उज्जवला योजना 2.0 की शुरूआत कर दी है। तो वहीं, अब उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की उज्जवला योजना पर तीखा तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने बुधवार 11 अगस्त को ट्वीट करते लिखा, 'उज्ज्वला में मिले 90% सिलेंडर धूल खा रहे हैं और महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं।'

Priyanka Gandhi criticized PM Modis Ujjwala scheme

धूल खा रहे हैं 90% सिलेंडर: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'उज्ज्वला में मिले 90% सिलेंडर धूल खा रहे हैं और महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं, क्योंकि भाजपा सरकार ने सिलेंडर के दाम 7 सालों में दुगने और सब्सिडी न के बराबर कर दी है। अगर उज्जवला को लेकर सरकार जरा भी ईमानदार है तो गरीबों को सब्सिडी दे और महंगाई कम करे।'

वीडियो भी किया शेयर
प्रियंका गांधी महोबा जिले का एक वीडियो भी शेयर किया है, जो वीडियो शेयर किया वो एक चैनल का है। खबर के मुताबिक, इस गरीब परिवार को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन तो मिल गया, लेकिन अब सिलेंडर खरीद नहीं सकते। क्योंकि सिलेंडर काफी महंगा है। महिला की मानें तो वो चूल्हे पर खाना बनाने के मजबूर है, जिसकी वजह से उनकी आंखें भी खराब हो गई है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 की महोबा में हुई शुरुआत
पीएम मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से ''प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना'' के दूसरे चरण की शुरुआत की थी। उन्होंने उज्ज्वला योजना-दो के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में मोदी ने उज्ज्वला योजना के पहले चरण के पांच लाभार्थियों से बातचीत भी की थी। उज्जवला 2.0 योजना के तहत अब लाभार्थी महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन, एक महीने का मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर और हॉट प्लेट भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि उज्ज्जवाल योजना की शुरुआत साल 2016 में की गई थी। इस दौरान गरीबी रेखा से नीचे रह रहे (बीपीएल) परिवारों की पांच करोड़ महिला सदस्यों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+