दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, ट्वीट कर योगी सरकार पर कही यह बड़ी बात
लखनऊ। पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचीं। लखनऊ पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा हमला किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा शासित उप्र में बच्चों को मिड-डे-मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले। कैसा शासन है ये?'

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर साथा निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'भाजपा शासित उप्र में बच्चों को मिड डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है। भाजपा शासन में दिखावटी विकास की बातें खूब होती हैं लेकिन कुपोषण की वजह से बच्चों की जान जा रही है। कैसा शासन है ये?'
योगी सरकार को घेरने की तैयारी
दरअसल, प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचीं। यहां प्रियंका गांधी शनिवार 28 दिसंबर को पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस मौके पर वो कांग्रेस की सलाहकार और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका CAA के विरोध में हुए प्रर्दशनों के दौरान पुलिसिया कार्रवाई के मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरने की एक नई रणनीति को भी अंजाम देने की तैयारी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications