'ये लूट कब होगी बंद', प्रियंका गांधी ने बढ़ती महंगाई पर मोदी सरकार से पूछा सवाल
'ये लूट कब होगी बंद', प्रियंका गांधी ने बढ़ती महंगाई पर मोदी सरकार से पूछा सवाल
लखनऊ, 13 जुलाई: दूध, रसोई गैस, सब्जी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से सवाल पूछा है। प्रियंका गांधी ने पूछा, 'आप इधर-उधर की बात न करें, ये बताएं कि ये लूट बंद कब होगी।' इससे पहले बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर यूपी की पूर्व सीएम व बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए।

Recommended Video
ये लूट कब होगी बंद: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट पर बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसियों की तस्वीरें पोस्ट की है। तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, 'महंगाई पर सरकार से एक सीधा सवाल 'आप इधर-उधर की बात न करें, ये बताएं कि ये लूट बंद कब होगी।' रसोई का बजट, खेत की लागत, ढुलाई का खर्च बढ़ने से समाज का हर वर्ग परेशान है और जनता को राहत मिलने तक कांग्रेस पार्टी का सड़कों पर संघर्ष जारी रहेगा। #महंगे_दिन'
आसमान छू रही महंगाई: मायावती
इससे पहले बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा, 'देश में पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस व दूध आदि जैसी रोज़मर्रा की ज़रूरी वस्तुओं की क़ीमतें जिस प्रकार से लगातार बढ़ रही हैं उससे महंगाई आसमान छूकर यहां के लोगों का जीवन दुःखी व त्रस्त कर रही है, फिर भी सरकारें इसके प्रति गंभीर व चिन्तित नहीं हैं, क्यों? यह अति-दुःखद।'
विकास को लाया जा सके सही पटरी: मायावती
मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'देश में हर तरफ छाई ग़रीबी, बेरोज़गारी व महंगाई आदि की समस्या से प्रभावी तौर पर निपटने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों को भी अपनी पूरी शक्ति व संसाधन इसके निदान में लगा देना ज़रूरी, ताकि देश को निराशा के माहौल से निकाल कर 'विकास' को सही पटरी पर लाया जा सके।'












Click it and Unblock the Notifications