UP election 2022: प्रियंका का ऐलान- सरकार बनने पर आशा बहनों, आंगनबाड़ी कर्मियों को 10 हजार रु मानदेय
लखनऊ, 10 नवंबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में महिला वोटर्स को लुभाने में जुटीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को एक और बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनने पर आशा बहनों और आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रुपए प्रतिमाह का मानदेय देगी। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है।

शाहजहांपुर में पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
Recommended Video
दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा ने ये ऐलान शाहजहांपुर की उस घटना को शेयर करते हुए जिसमें पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में आयोजित सीएम योगी की जनसभा से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इस दौरान विरोध करने पर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को महिला पुलिसकर्मियों में जमकर पीटा भी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेतन व पदोन्नति आदि मांगों को लेकर सभा स्थल पर पहुंची थीं, लेकिन उन्हें घुसने नहीं दिया गया। आशा बहुएं पिछले एक महीने से मानदेय भुगतान की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के आवास का घेराव करने जाते वक्त भी आशा बहुएं हिरासत में ली जा चुकी हैं।
प्रियंका ने कहा- आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं, मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शाहजहांपुर का वीडियो शेयर करते हुए यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा, ''उप्र सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है। मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य। आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं।''
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications