चाय पर चर्चा के बाद यूपी में कांग्रेस की चर्चा करायेंगे प्रशांत किशोर
लखनऊ। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार में बड़ी सफलता और चाय पर चर्चा का लोकप्रिय आइडिया देने वाले प्रशांत किशोर अब यूपी में कांग्रेस की तस्वीर बदल सकते हैं।
चुनाव 2017: कौन बजायेगा यूपी वाले 'बाबू' का डीजे?

अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार में प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए बड़ी मदद साबित हो सकते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रशांत किशोर के साथ दिल्ली में बैठक करके यूपी चुनाव के प्रचार के लिए अहम मुद्दों पर चर्चा की।
लोकसभा चुनाव के इतर बिहार में नीतीश कुमार के लिए भी प्रशांत किशोर ने प्रचार की कमान संभाली थी और बिहार में नीतीश को जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी। मौजूदा समय में प्रशांत पंजाब में भी कांग्रेस की चुनावी रणनीति में मदद कर रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में राजनैतिक गणित काफी मुश्किल हैं।
एक तरफ जहां दलितों का वोटबैंक बसपा के साथ मुसलमानों का वोट बैंक सपा के साथ तो अगड़ा वर्ग भाजपा के साथ है। इन सब से इतर इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी चुनावी मैदान में कूद रही है। ऐसे में इतने उलझे माहौल में जिस तरह से कांग्रेस यूपी में पूरी तरह से अपना अस्तित्व खो चुकी है उसे एक बार फिर से जिंदा करना प्रशांत किशोर के लिए बड़ी चुनौती होगी।












Click it and Unblock the Notifications