पोस्‍टर में राहुल को दिखाया 'सिंघम', हाथ जोड़े खड़े अखिलेश और मायावती

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अब सियायी बिसात बिछने लगे हैं। कोई अपने नेता को भगवान कृष्‍ण दिखा रहा है तो कोई मां काली। इसी क्रम में अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को सिंघम के तौर पर पेश किया है। जी हां मामला गोरखपुर का है जहां कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को पोस्‍टर में दंबग पुलिसवाला दिखाया है।

Rahul Gandhi
इस पोस्‍टर में राहुल गांधी 27 सालों से प्रदेश को लूटने वालों से निजात दिलाने और अत्‍याचार मिटाने का दावा करते नजर आ रहे हैं। पोस्‍टर में प्रदेश सरकार को दंगाईयों और बाहुबलियों की सरपरस्‍त सरकार बताया गया है। वहीं इस पोस्‍टर में बसपा सुप्रीमो मायावती को घोटाला और भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त बताया गया है।

पोस्‍टर में भाजपा यूपी अध्‍यक्ष केशव मौर्य को दंगाई और अपराधियों के साथ देना दिखाया गया है। पोस्‍टर में ये सभी नेता सिंघम बने राहुल गांधी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। इस पोस्‍टर को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस जिला सचिव अनवर हुसैन का कहना है कि कांग्रेस की 2017 में सरकार बनेगी तो जनता को न्याय मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+