Video- थाने में पैर दबवा रहे हेड कॉस्टेबल, एसएसपी ने किया निलंबित

लखनऊ। यूपी में कानून-व्यवस्था जिस तरह से कटघरे में हैं उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां की पुलिस लोगों की सुरक्षा की बजाए शिकायत करने पुलिस स्टेशन आने वालों से पैर का दबवाती है। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाने का वीडियो सामने आया है जिसमें हेड कॉस्टेबल रामयज्ञ यादव कोतवाली में अपने पैर दबवा रहे हैं।

वीडियो के सामने आने के बाद लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। एसएसपी सैनी ने कहा कि जो वीडियो सामने आया है उसमें अभी यह पुष्टि नहीं हो पायी है कि जिससे रामयज्ञ पैर दबवा रहे हैं वह मुल्जिम है या कोई और। उन्होंने कहा कि ड्युटी के दौरान कोतवाली के भीतर इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति से हेड कॉस्टेबल साहब पैर दबवा रहे थे वह धोबी है और कपड़े धोता है। मामले की जानकारी सीओ को दी गयी है। आपको बता दें कि यह वीडियो कुछ दिन पहले का है। हेड कॉस्टेबल रामयज्ञ यादव पिछले दो हफ्ते से मेडिकल पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+