लखनऊ में विधानसभा घेर रहे शिक्षा प्रेरकों पर पुलिस ने बरसाई लाठी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ आदर्श लोक शिक्षा प्रेरकों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई हैं। ये शिक्षा प्रेरक लखनऊ में विधानसभा के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

lathicharge

लखनऊ में विधानसभा के सामने आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक समायोजन की मांग कर रहे थे। काफी दिनों से मांग करने के बाद जब आज ये प्रेरक विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे तो पुलिस ने इनपर जमकर लाठियां बरसाई।

पुलिस के लाठीचार्ज में दो दर्जन से अधिक महिलाओ को चोट पहुंची हैं, जबकि काफी प्रेरक इसमें घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रेरकों की मांग है कि उन्हें संविदा में रखकर समायोजित किया जाए। ये प्रेरक महज दो हजार रुपए के मानदेय पर जगह-जगह पर लोगों को शिक्षा देते हैं।

प्रदर्शनकारियों के धरने के चलते पूरे शहर में जाम का माहौल था, जिसके चलते लोगों का आवागमन काफी प्रभावित हो रहा था। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें तितर बितर करने के लिए इनपर जमकर लाठियां बरसाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+