लखनऊ में पेंशन बहाली की मांग कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज, एक की मौत

पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर आज लखनऊ में पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई और पिटाई की।

लखनऊ। पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे और विधानसभा घेराव को जा रहे शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में एक शिक्षक की मौत हो गई है। वहीं 50 से ज्यादा घायल हुए हैं।

teacher

लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के नेतृत्व में शिक्षक और कर्मचारी पेंशन बहाली की मांग पर प्रदर्शन कर रहे थे।

शिक्षक लक्ष्मण मेला मैदान से विधानसभा के घेराव के लिए चले तो पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई। टकराव होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने शिक्षकों और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लाठीचार्ज में एक शिक्षक की मौत हो गई और 50 से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारी घायल हो गए।

साथी की मौत पर शिक्षक भड़क गए। शिक्षकों ने सीएम से 1 करोड़ मुआवजे, दोषी पुलिस अफसरों को निलंबित करने और मृतक के परिजनों को नौकरी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। वीडियो मे देखिए लाठीचार्ज।

एसएसपी ने कहा दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा

पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज की जांच मैजिस्‍ट्रेट स्तर पर कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

शिक्षकों और कर्मचारियों को पहले रिटायर होन के बाद पेंशन मिलती थी लेकिन 1 अप्रैल 2005 के बाद से नियुक्त कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद कोई पेंशन नहीं मिलेगी।

इसी को लेकर कर्मचारी और शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी 2005 से पहले पेंशन का जो नियम था, उसी को बहाल कराना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+