ड्यूटी के दौरान UP में मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या में इजाफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस किस कदर बाहुबलियों और उपद्रियों से लोहा लेती है वह उसके लिए अब धीरे-धीरे चुनौती बनती जा रही है। एक तरफ जहां देश के अन्य राज्यों में शहीद होने वाले पुलिस अधिकारियों की संख्या में कमी आ रही है तो यूपी में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

शहीद मुकुल के मित्र का पत्र, कभी इस इस देश में जन्म मत लेना

Police job is becoming bigger threat in Uttar Pradesh compared to previous years

आंकड़ों पर नजर डालें तो हर साल देश में सौ पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद हो जाते हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार 2013 में से 2014 में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों की संख्या में 11.76 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।

वर्ष 2015 के आंकड़े अभी सामने नहीं आये हैं लेकिन माना जा रहा है कि इस संख्या में भी बढ़ोत्तरी आ सकती है। देशभर में शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में अकेले यूपी में 13.32 फीसदी पुलिसकर्मियों की मृत्यु हर साल होती है।

पुलिस महकमे की नौकरी में बढ़ते जान माल का खतरा बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा। इन मौतो के पीछे कई कारण होते हैं। कभी तो अपराधियों का पीछा करते हुए सडक हादसे में तो कभी प्राकृतिक आपदा में पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा देते हैं।

वर्ष 2010 में देश में कुल 862 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के समय अपनी जान गंवायी थी। पिछले पांच सालो में इस आंकड़े में कमी आयी है और यह आंकड़ा 17.28 फीसदी कमी के साथ 713 पहुंच गया है। अकेले यूपी के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2010 में कुल 105 लोगों की मृत्यु हुई थी जबकि 2013 में 85 पुलिसकर्मियों का निधन हुआ था। इस दौरान 9.52 फीसदी की कमी दर्ज की गयी। लेकिन 2014 में यह आंकड़ा बढ़कर 95 हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+