IPL 2026 Eliminator: RR पर भारी पड़ेगी हैदराबाद! ये हैं वो 3 बड़े कारण जो SRH को बनाते हैं जीत के दावेदार?

IPL 2026 Eliminator: आईपीएल (IPL 2026) का नॉकआउट मुकाबला यानी एलिमिनेटर बुधवार को मुल्लानपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाली यह जंग करो या मरो की है। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

हैदराबाद का पलड़ा रहा है भारी (IPL 2026 Eliminator)

इस महामुकाबले में ऑरेंज आर्मी यानी हैदराबाद का पलड़ा राजस्थान पर काफी भारी नजर आ रहा है। क्रिकेट जैसे हाई-प्रेशर गेम में मनोवैज्ञानिक बढ़त बहुत मायने रखती है। हैदराबाद की टीम इस नॉकआउट मैच में बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी, क्योंकि लीग स्टेज के दौरान उसने राजस्थान को दोनों मैचों में करारी शिकस्त दी है। हैदराबाद ने पहले अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान को 57 रनों के बड़े अंतर से हराया और फिर अप्रैल के आखिर में जयपुर में जाकर राजस्थान को 5 विकेट से पटखनी दी। सिर्फ इतना ही नहीं, हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ अपने पिछले लगातार पांचों मुकाबले जीते हैं।

IPL 2026 Eliminator 1

विस्फोटक बैटिंग लाइन-अप बनाम राजस्थान की कमजोर गेंदबाजी

हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत उसकी आक्रामक बल्लेबाजी है। पावरप्ले में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का माद्दा रखती है। वहीं मिडिल ओवर्स में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की मौजूदगी टीम को एक मजबूत फिनिश देती है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी इस सीजन में उनकी सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई है। जोफ्रा आर्चर को छोड़कर अन्य गेंदबाजों से उन्हें लगातार सहयोग नहीं मिला है। मुल्लानपुर की सपाट पिच पर हैदराबाद के इन-फॉर्म बल्लेबाजों के सामने राजस्थान का यह कमजोर गेंदबाजी आक्रमण बिखर सकता है।

कप्तानी और टीम का शानदार कमबैक मोमेंटम

हैदराबाद के इस सीजन का सफर बेहद दमदार रहा है। टीम ने नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन की कप्तानी में टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। शुरुआती झटकों के बाद कमिंस की वापसी हुई और टीम ने लगातार 5 मैच जीतकर शानदार वापसी की। गेंदबाजी में युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा ने कप्तान कमिंस और हर्षल पटेल का बेहतरीन साथ निभाया है। यह संतुलित गेंदबाजी आक्रमण राजस्थान के केवल वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर निर्भर बल्लेबाजी क्रम को दबाव में लाने के लिए काफी है।

RCB vs GT: रूठी किस्मत ने किया साई सुदर्शन का शिकार, धर्मशाला में 19 सालों के IPL इतिहास का सबसे अजीब आउट
RCB vs GT: रूठी किस्मत ने किया साई सुदर्शन का शिकार, धर्मशाला में 19 सालों के IPL इतिहास का सबसे अजीब आउट

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII (Probable XII)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

RCB vs GT: रूठी किस्मत ने किया साई सुदर्शन का शिकार, धर्मशाला में 19 सालों के IPL इतिहास का सबसे अजीब आउट
RCB vs GT: रूठी किस्मत ने किया साई सुदर्शन का शिकार, धर्मशाला में 19 सालों के IPL इतिहास का सबसे अजीब आउट

राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।

SRH vs RR: इन खिलाड़ियों के बीच का मुकाबला तय करेगा मैच का नतीजा! अभिषेक या सूर्यवंशी किसका चलेगा बल्ला?
SRH vs RR: इन खिलाड़ियों के बीच का मुकाबला तय करेगा मैच का नतीजा! अभिषेक या सूर्यवंशी किसका चलेगा बल्ला?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+