'न्यू इंडिया अर्बन कॉन्क्लेव' का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- 80 प्रतिशन महिलाओं को मिला आवास योजना का लाभ
'न्यू इंडिया अर्बन कॉन्क्लेव' का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- 80 प्रतिशन महिलाओं को मिला आवास योजना का लाभ
लखनऊ, 05 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (5 अक्टूबर) को लखनऊ पहुंचे। यहां पीएम ने 'न्यू इंडिया अर्बन कॉन्क्लेव' का उद्घान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 75 हजार लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाभी का भी हस्तांतरण किया। इसके अलावा उन्होंने आवास योजना के लाभार्थियों से भी बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इस बात की भी खुशी होती है कि देश में पीएम आवास योजना के तहत जो आज जो 75,000 घर दिए जा रहे हैं, उनमें 80 प्रतिशत से ज्यादा घरों पर मालिकाना हक महिलाओं का है या फिर वो ज्वाइंट ओनर हैं। यह नारी का सच्चा सम्मान है।

यह कार्यक्रम केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और नगर विकास विभाग की तरफ से आयोजित किया गया है, जो तीन दिनों तक चलेगा। आवास की चाबी सौंपने के साथ पीएम मोदी ने आवास योजना के लाभार्थियों से बात भी की। पीएम मोदी ने विमलेश से कहा कि आप अब नया घर मिलने पर अपने काम को बढ़ाएं और बच्चों को खूब पढ़ाएं। इस दौरान विमलेश ने पीएम को बताया कि वह माला जपने वाला थैला बनाती है, जिसकी ब्रिकी मन कामेश्वर व रावली मंदिर के बाहर होती है। बाजार से कपड़ा लेकर आती है और उसे रंगती है। इसके बाद उसकी बिक्री की जाती है।
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्सपो में लगाई जा रहीं तीन प्रदर्शनियों का भी अवलोकन भी किया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री, यूपी के राज्यपाल और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य (आजादी का अमृत महोत्सव) में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा इस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। यह एक्सपो 5 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस एक्सपो में यूपी सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और उससे आए बदलावों का प्रदर्शन किया जायेगा।
इस एक्सपो की थीम 'न्यू अर्बन इंडिया' रखी गई है। एक्सपो में शहरी विकास मंत्रालय की उपलब्धियों और उसकी भविष्य की योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने वाली 75 इनोवेटिव कंट्रक्शन टेक्नोलॉजी का भी इस एक्सपो में प्रदर्शन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications