बाराबंकी हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख, किया आर्थिक सहायता का ऐलान

बाराबंकी हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख, किया आर्थिक सहायता का ऐलान

लखनऊ, 28 जुलाई: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर खड़ी बस को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोग घायल हुए हैं। इस दुखद घटना पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है।

PM Narendra Modi and CM Yogi expressed grief over Barabanki accident

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी मुख्यमंत्री योगी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। पीएम ने बाराबंकी में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। वहीं, घायलों को 50,000 रुपए की सहायता देने की घोषणा की।

वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर सुनकर मुझको बहुत दुख पहुंचा। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य मिले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि दुर्घटना से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+