PM मोदी ने मुलायम सिंह यादव को दी जन्मदिन की बधाई, लिखी ये बात
लखनऊ, 22 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने मुलायम के स्वस्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना भी की है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिए ट्वीट कर पीएम मोदी ने लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
Recommended Video
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही, उनकी लंबी उम्र की भी कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"
मुलायम सिंह यादव का सफर
मुलायम सिंह यादव का जन्म इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवंबर 1939 को हुआ था। उन्होंने 1967 में चुनाव लड़ा और विधानसभा सदस्य चुने गए। वे 1977 में पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने, उस समय वे जनता पार्टी के सदस्य थे। वर्ष 1989 में पहली बार वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और फिर वे 1996 में मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर रक्षा मंत्री बने। इसके बाद 2003 में मुलायम दूसरी बार यूपी के सीएम बने। 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपा मुख्यालय में सादगी के साथ मनाया जाएगा और इसमें नेताजी और अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। समारोह में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भी शामिल होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications