पीएम मोदी 27 अक्टूबर को यूपी के 3 लाख ठेले-रेहड़ी और खोमचे वालों को बाटेंगे ऋण

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के 5 लाख से अधिक ठेले, रेहड़ी और छोटे खोमचे वालों से संवाद करेंगे। साथ ही 651 नगर निगम, नगर निकायों और नगर पंचायतों के 3 लाख ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों को प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के अंतर्गत ऋण वितरण भी करेंगे। बता दें, पीएम स्वनिधि योजना के तहत अधिकतम 10 हजार रुपए तक का ऋण मिलता है। यह कारोबार को शुरू करने में मदद करता है, जिसे बेहद आसान शर्तों के साथ दिया जाता है।

pm modi distribute loans to UP street vendors on october 27

जून 2020 को पीएम स्वनिधि योजना हुई थी शुरू

आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने एक जून 2020 को पीएम स्वनिधि योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य कोविड-19 'लॉकडाउन' के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए ठेले, खोमचे वालों को अपनी आजीविका फिर से शुरू करने के लिए किफायती दर पर कार्यशील पूंजी लोन प्रदान करना है। टीम-11 की बैठक में अफसरों ने सीएम योगी को बताया कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान अब तक 8.41 लाख पटरी व्यवसायियों को पहले ही 1000 रुपए का भरण पोषण भत्ता दिया जा चुका है।

एक साल में मासिक किश्त में लौटाना होगा कर्ज

प्रदेश सरकार के पास इन पटरी व्यवसाइयों का पूरा ब्यौरा मौजूद है। इस ब्यौरे की मदद से ही उन्हें अब लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। अब उन रेहड़ी-पटरी, ठेले या फुटपाथ पर दुकान चलाने वाले भी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ ले सकेंगे जिनके पास पहचान पत्र और विक्रय प्रमाण पत्र नहीं है। इस कर्ज को एक साल में मासिक किश्त में लौटाना होगा। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना ने बताया कि प्रदेश में 1,27,000 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। पिछले साल इसी समय में 11,988 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। सीएम योगी ने कल सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को धान का एमएसपी मिल रहा है और समय पर खरीद हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+