Lucknow : 56वीं ऑल इंडिया डीजीपी-आईजीपी कांफ्रेंस का आखिरी दिन, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
लखनऊ, 21 नवंबर: लखनऊ में चल रही 56वीं ऑल इंडिया डीजीपी-आईजीपी कांफ्रेंस का तीसरा और आखिरी दिन आज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आज करीब पूरे दिन कांफ्रेंस में मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी सुबह 9:15 से शाम के करीब 4 बजे तक कांफ्रेंस में रहेंगे। वे देश के शीर्ष पुलिस अफसरों को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री शाम 4:30 बजे नई दिल्ली रवाना होंगे। बता दें, यह कांफ्रेंस यूपी पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में चल रही है।

अमित शाह ने किया था कांफ्रेंस का उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को 56वीं ऑल इंडिया डीजीपी-आईजीपी कांफ्रेंस का उद्घाटन यूपी पुलिस के मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में किया था। कांफ्रेंस के दूसरे दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:15 बजे सिग्नेचर बिल्डिंग में दाखिल हुए और पूरे दिन कांफ्रेंस में शिरकत करने के बाद रात को शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ डिनर किया। इसके बाद करीब 9 बजे सिग्नेचर बिल्डिंग से निकले, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कांफ्रेंस के बारे में जानकारी दी।
कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुआ मंथन
कॉन्फ्रेंस में साइबर क्राइम को रोकने, धर्मांतरण, कट्टरवाद, घुसपैठ, जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही हिंसा, जेलों के भीतर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन हो रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में बढ़ती नक्सली हिंसा पर भी चर्चा हुई। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रेड कॉरिडोर में पुलिस की कांबिंग गश्त की रणनीति बनाने पर मंथन हुआ है। शनिवार को भी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस बैठक में शामिल हुए थे और ये बैठक करीब 10 घंटे तक चली थी।












Click it and Unblock the Notifications