लखीमपुर: किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले गिरफ्तार हों, खट्टर पर उनके बयान के लिए दर्ज हो देशद्रोह का केस- सिद्धू

लखीमपुर कांड को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रही कांग्रेस पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जिन लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ाई उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

लखनऊ, 4 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को जो हिंसा भड़की उसको लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा पर विपक्ष पूरी तरह हावी हो गया है। लखीमपुर कांड को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रही कांग्रेस पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जिन लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ाई उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ उनके भड़काऊ बयान के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

Recommended Video

    किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले गिरफ्तार हों, खट्टर पर उनके बयान के लिए दर्ज हो देशद्रोह का केस-सिद्धू
    Navjot Singh Sidhu

    लखीमपुर हिंसा में हुई 8 लोगों की मौत

    बता दें कि लखीमपुर खीरी में रविवार को भड़की हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की कार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंद दिया, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भड़की हिंसा में 4 और लोग मारे गए। इस पूरे मामले ने अब सियासी रूप ले लिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव नजदीक है, ऐसे में लखीमपुर का यह किस्सा बीजेपी के गले की फांस बन सकता है।

    यह भी पढ़ें: वायु प्रदूषण से निपटने की क्या है दिल्ली सरकार की तैयारी, अरविंद केजरीवाल ने बताया प्लान

    सीएम खट्टर ने दिया था विवादित बयान
    इस हिंसा के पीछे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस विवादित बयान को भी एक वजह माना जा रहा है जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से लट्ठ लेकर प्रदर्शनकारी किसानों का इलाज करने के लिए कहा था। खट्टर ने कहा आप किसानों का इलाज करो...जेल थाने का परवाह मत करना...हम देख लेंगे।

    हिरासत में लिए गए सिद्धू

    वहीं लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में प्रदर्शन कर रहे पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू को चंडीगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+