भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने प्रियंका से मांगा घोषणापत्र, कांग्रेस बोली- यूपी का माहौल स्पष्ट है

लखनऊ, 22 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं। सियासी दिग्गज मैदान में है। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि बीजेपी की रैली से लौट रहे लोगों ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से कांग्रेस का घोषणापत्र, लड़की हूं-लड़ सकती हूं बैंड्स मांगे और सेल्फी भी क्लिक की।

People returning from BJP rally sought manifesto from Priyanka gandhi Congress shares video

कांग्रेस ने लिखा - ये वीडियो यूपी के माहौल को स्पष्ट करने के लिए काफी है

कांग्रेस के ऑफिशियल ट्वविटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, ''राजनीति में ऐसी तस्वीरें दुर्लभ हैं- भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने @priyankagandhi जी से घोषणा पत्र और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की प्रचार सामग्री मांगी और साथ में सेल्फी ली। ये वीडियो यूपी के माहौल को स्पष्ट करने के लिए काफी है।''

कांग्रेस का दावा - बीजेपी की रैली से लौट रहे थे लोग

वीडियो 20 सेकेंड का है। इस वीडियो में प्रियंका गांधी गाड़ी के अंदर बैठी हैं और बाहर चल रहे कुछ लोगों को पर्चा और बैंड्स बांटती हुई नजर आ रही हैं। कांग्रेस नेता रुचिरा चतुर्वेदी ने भी ट्वीट में दावा किया कि ये लोग बीजेपी की रैली से लौट रहे थे और प्रियंका गांधी से कांग्रेस का घोषणापत्र, लड़की हूं-लड़ सकती हूं बैंड्स मांगे और सेल्फी क्लिक की।

23 फरवरी को 59 सीटों पर होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं। तीन चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं। 58 सीटों पर 10 फरवरी को, 14 फरवरी को 55 सीटों पर और 20 फरवरी को 59 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। 23 फरवरी को 59 सीट, 61 सीटों पर 27 फरवरी, 57 सीटों पर 3 मार्च और 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान होगा। 10 मार्च को काउंटिंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+