काम नहीं करने पर सरकारी अधिकारियों को नहीं मिलेगा वेतन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार अधिकारियों के काम करने के तरीके को बदलने की तैयारी में है। लखनऊ के डीएम ने साफ कर दिया है कि जो अधिकारी सही से काम नहीं करेंगे उनकी सैलरी काट ली जाएगी।

Now there will be no salary if public grievance are not heard

लखनऊ के डीएम राजशेखर ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि जो अधिकारी अपना काम नहीं करते हैं उनकी महीने की सैलरी नहीं दी जाएगी। उन अधिकारियों की सैलरी भी रोकी जाएगी जो जनता की समस्या को नहीं सुनते हैं। डीएम ने यह फैसला जन सुनवाई पोर्टल के कार्यक्रम के दौरान तहसील दिवस पर सुनाया।

उन्होंने कहा कि महीने में अगर 80 फीसदी से कम काम संबंधित विभाग में होता है तो उस विभाग के अधिकारी की महीने की सैलरी रोक दी जाएगी। डीएम ने इस नियम को लागू करने के लिए मुख्य कोषाध्यक्ष को बी आदेश दे दिया है कि इस निर्णय को लागू कराया जाएगा।

संबंधित विभाग के जन शिकायत विभाग इस बारे में हर महीने पूरी जानकारी देगा कि कौन से अधिकारी या कर्मचारी अपनना काम नहीं करते हैं। महीने की हर 25 तारीख को जन शिकायत विभाग इस बारे में कोषाध्यक्ष को जानकारी देगा। इसके बाद कोषाध्यक्ष अधिकारियों के वेतन को रोकने के लिए अधिकृत होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+