डायबिटीज के मरीजों के लिए सौगात, अब खाइये शुगर फ्री आम
लखनऊ। आपने कई किस्म और स्वाद के आम खाये होंगे लेकिन शुगर के मरीजों के लिए आम खाना किसी सपने जैसा होता है। लेकिन अब शुगर के मरीजो को आम खाने के लिए तरसना नहीं होगा क्योंकि उन्हें ध्यान में रखते हुए अब बाजार में शुगर फ्री आम आ चुका है। लखनऊ के जेनेश्वर मिश्रा पार्क में जल रहे मैंगो फेस्टिवल में शुगर फ्री आमों की प्रदर्शनी की गयी है।

इन आमों का नाम है मल्लिका और सेंसेशन, इन दोनों ही प्रजाती के आमों को शुगर के मरीज खा सकते हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग बागबानी विभाग और अवध मैंगों ग्रोवर्स एसोसिएशन एक साथ मिलकर लखनऊ में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। इस फेस्टिवल में कई किस्मों के आम प्रदर्शनी में लगे हैं। फेस्टिवल में ऐसे आम भी हैं जो कम कैलोरी के भी हैं।
Uttar Pradesh: Visuals from Mango festival being held at Janeshwar Mishra Park in Lucknow pic.twitter.com/VwYWcMU9xd
— ANI UP (@ANINewsUP) June 29, 2016
मल्लिका आम को चौसा और नीलम प्रजाति को मिलाकर बनाया गया है, जो खास तौर पर मलिहाबाद में पैदा होते हैं। इस आम की गुणवत्ता को देखते हुए इसे काफी निर्यात किया जा रहा है। जबकि दूसरा आम सेंसेशन आम ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है जिसमें विटामिन सी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। लिहाजा इसे शुगर के मरीज बड़े चाव से खा सकते हैं।
Lucknow: Festival offered 876 varieties of mangoes from Bihar, TN, Andhra, MP, Chhattisgarh & Maharashtra pic.twitter.com/Oo0wojPVNt
— ANI UP (@ANINewsUP) June 29, 2016












Click it and Unblock the Notifications