अनूठी पहल- यूपी में दूध का पैकेट वापस करने पर मिलेगा पैसा
लखनऊ। हाई कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में प्लास्टिक पर बैन लगा दिया है। इसी कड़ी में अब दूध कंपनियों ने भी इस प्रतिबंध को लागू करने का नया तरीका इजाद किया है।
मां के बाद गाय का दूध ही अमृत है क्यों?

यूपी में प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से बैन किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए शुरुआती चरण में उपभोक्ताओं से पॉलीशुल्क अतिरिक्त लिया जाएगा। ऐसे में दूध कंपनी का दूध का पैकेट लेने पर भी आपको अतिरिक्त पॉली शुल्क देना होगा।
पॉलिथिन पैक में दूध लेने पर आपको अतिरिक्त पॉली शुल्क देना होगा। लेकिन एक तय स्थान पर इस पॉलीबैग को वापस करने पर आपको वह पैसा वापस दिया जाएगा जो आपने टैक्स के रूप में दी थी।
हर हफ्ते या महीने में एक बार तय स्थान पर दूध कंपनी के पॉली बैग को आपको वापस करना होगा। हालांकि इसके लिए अभी समय और जगह का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications