अंबेडकर यूनिवर्सिटी में नॉनवेज खाना हुआ बैन, छात्र हुए नाराज
लखनऊ। लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में अब से नॉनवेज खाना नहीं मिलेगा। कॉलेज प्रशासन ने कैंपस में नॉनवेज खाने पर रोक लगा दी है, लेकिन इस आदेश से छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है। नाराज छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और वीसी के खिलाफ बगावत शुरु कर दी है।

छात्र इसे राइट टू फूड अधिकार का हनन मान रहे हैं। छात्रों का कहना है कि ये आदेश तुगलकी है क्योंकि कॉलेज में अलगह-अलग राज्यों के छात्र पढ़ते हैं। उनमें से कई मांसाहारी हैं। ऐसे में कॉलेज द्वारा नॉनवेज पर रोक लगाना उनके अधिकार का हनन है। वहीं कॉलेज के बीसी का कहना है कि उन्होंने ऑफिशियली कोई भी आदेश दिया है। मेस में कोई ऐसा ऑर्डर नहीं है।
कुछ छात्रों ने शिकायत की थी मेस में एक ही बर्तन में वेज और नॉनवेज खाना बनाया और खाया जाता है, जिसे लेकर उन्हें आपत्ति थी। इसलिए बच्चों की सहमति तक रोक लगी है। जब छात्रों के बीच इस बात को लेकर सहमति बन जाएगी तब इस मौखिक आदेश को वापस ले लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications