अखिलेश यादव के भ्रष्टाचार का जीवंत प्रमाण है नोएडा का सुपरटेक ट्विन टावर : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ, 28 अगस्त: सुपरटेक ट्विन टावर को सलतापूर्वक जमींदोज कर दिया गया है। 3700 किलोग्राम विस्फोटक के जरिए इमारत को ढहाया गया है। 32 मंजिला एपेक्स (100 मीटर) और 29 मंजिला सियान (97 मीटर) टावर में 3500 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर गिराया गया। एहतियात के तौर पर आसपास की सड़कों को बंद रखा गया। टावरों के ध्वस्तीकरण से पहले इस मामले में राजनीति शुरू हो गई थी। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरा।
Recommended Video

'अखिलेश के भ्रष्टाचार का जीवंत प्रमाण है सुपरटेक ट्विन टावर'
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को एक ट्वीट के जरिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, ''नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर श्री अखिलेश यादव और सपा के शासनकाल के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में सपा के भ्रष्टाचार की इमारत ढहेगी। यह है न्याय, यही सुशासन।''
3700 किलोग्राम विस्फोटक के जरिए इमारत को ढहाया गया
बता दें, सुपरटेक ट्विन टावर को सलतापूर्वक जमींदोज कर दिया गया है। 3700 किलोग्राम विस्फोटक के जरिए इमारत को ढहाया गया है। ट्विन टावर के धराशायी होने बाद धूल का जबरदस्त गुबार उठा। करीब दो घंटे तक धूल का गुबार हवा में रहने का अनुमान है। आसपास के लोगों को हटाया गया है। हेल्थ इमरजेंसी के मद्देनजर तीन अस्पताल भी अलर्ट पर रखे गए हैं। लोगों से घरों में भी डबल मास्क लगाए रखने की अपील की गई है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बलरामपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि इन अवैध ट्विन टावरों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सख्त कार्रवाई में ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था। यह एक संदेश देगा कि राज्य में अवैध काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications