Lockdown: लखनऊ में 9वें दिन भी नहीं मिला कोरोना का कोई नया मरीज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार 9वें दिन कोरोना वायरस का कोई नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। रविवार को केजीएमयू में विभिन्न जनपदों के 38 सैंपलों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव आए। वहीं, पीजीआई में भर्ती तीन संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी निगेटिव आए हैं। हालांकि, अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो रविवार को 17 नए मरीज मिले। जिसकी वजह से प्रदेश में COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 82 पहुंच गई।

no new coronavirus positive case from last 9 days in lucknow

लखनऊ में अभी तक आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज

बता दें, लखनऊ में अभी तक आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। केजीएमयू में सात पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि पीजीआई में एक पॉजिटिव मरीज बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भर्ती हैं। लोकबंधु अस्पताल में दो संदिग्ध मरीज समेत 40 लोग क्वारंटाइन में हैं। लखनऊ में पिछले 9 दिन से कोरोना वायरस का कोई नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है, जो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पूरे प्रदेश की बात करें तो COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 82 पहुंच गई। रविवार को मेरठ में 8, नोएडा में 5, गाजियाबाद में 2 और बरेली व आगरा में एक-एक पॉजिटिव केस मिला।

पूरी दुनिया लड़ रही कोरोना से जंग

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 33,976 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या सात लाख का आंकड़ा को पार कर चुकी है। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 1024 हो गई है, जबकि इस महामारी से 27 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+