डिलिवरी के दौरान बच्चे का सर धड़ से अलग किया महिला की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में डॉक्टरों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। शाहजहांपुर के दिलाजाक इलाके में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते नवजात बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया।

शाहजहांपुर निवासी हेमंत कुमार के घर नयी खुशियां आने का इंतजार कर रहे थे। उनकी पत्नी गीता को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनको भर्तीकराने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की जिसे हेमंत ने देने से मना कर दिया।
लेकिन जब डॉक्टरों ने गीता को भर्ती कराया तो उन्हें डिलिवरी रूम मे ले जाया गया। लेकिन जब गीता की डिलिवरी की प्रक्रिया शुरु हुई तो डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मासूम बच्चे का शरीर तो बाहर आया लेकिन उसका सिर अंदर ही रह गया।
महिला को इस असहनीय स्थिति में छोड़ अस्पताल ने अपने हाथ खड़े कर दिये। जिसके बाद आनन-फानन में महिला को बरेली के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां महिला को डॉक्टरों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। काफी मिन्नतों के बाद जब महिला को
भर्ती किया गया।
जहां महिला का सिर तो बाहर निकालने में डॉक्टरों को सफलता मिली लेकिन महिला की मौत हो गयी।
दरअसल जब महिला की डिलिवरी की जा रही थी तो उस वक्त बच्चे का सिर अंदर रह जाने की वजह से डॉक्टरों को उसका सिर काटना पड़ा।
वहीं इस हादसे की जांच से पहले ही सीएमओ एसके गर्ग ने डिलिवरी करने वाली डॉक्टर ज्योति मिश्रा का क्लीन चिट दे दी है। बहरहाल अस्पताल के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया है और पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications