यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, आयोग ने नहीं बढ़ाई बिजली की कीमत, नई दरें हुई जारी
लखनऊ, 23 जुलाई। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत नियामक आयोग ने बड़ी राहत दी है। राज्य में 2022-23 के लिए बिजली की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है जिसका मतलब है कि उपभोक्ताओं को पुरानी दरों पर ही बिल जमा करना होगा।

राज्य के विद्युत नियामक आयोग ने 2022-23 के लिए बिजली की नई दरों की घोषणा कर दी है। इस साल बिजली की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही अधिकतम स्लैब की सीमा को भी गटा दिया गया है।
शहरी दरें
आयोग से जारी दरों के मुताबिक प्रदेश के शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 0-150 यूनिट तक 5.50 रुपये प्रति यूनिट बिल देना होगा जबकि 151 से 300 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 6.00 रुपया प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा। 300 यूनिट से ऊपर प्रतिमाह बिजली खर्च करने पर 6.50 रुपये यूनिट के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा। शहरों में बीपीएल कार्ड धारक घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक 3.00 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा।
ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए दरें
नई दरों के मुताबिक राज्य में ग्रामीण उपभोक्ताओं को 0 से 100 यूनिट तक 3.35 रुपये की दर से भुगतान करना होगा जबकि 100-150 यूनिट खर्च करने पर प्रति यूनिट 3.85 रुपये की दर से बिल देना होगा। 150-300 यूनिट प्रति माह खर्च करने वाले ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज देना होगा जबकि 300 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वालों से 5.50 रुपये की दर से शुल्क वसूला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications