यूपी का ताइवान के साथ करार, मिलेगा 1 लाख से अधिक को रोजगार

लखनऊ। यूपी सरकार ने ताइवान सरकार के साथ द्विपक्षीय समझौता किया है जिसका फायदा हजारों बेरोजगार युवको को मिलेगा। सरकारके इस समझौते के बाद एक लाख युवकों को रोजगार दिया जाएगा।

job

ताइवान इलेक्ट्रिकल और इलेक्‍ट्रॉनिक मैन्‍युफैक्‍चरर्स एसोसिएशन (TEEMA) इलेक्‍ट्रॉनिक मैन्‍युफैक्‍चरिंग क्‍लस्‍टर (EMC) को स्थापित करेगा। ईएसी की स्थापना तकरीबन 500 करोड़ रुपए के निवेश से होगा।

प्रदेश सरकार और ताइवान एसोसिएशन के साथ हुए समझौते में इस बात का फैसला लिया गया है। यूपी के मुख्‍य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि उप्र सिस्‍टम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPDESCO) ने ताइवान के साथ समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं।

इस करार के बाद ग्रेटर नोएडा में विकास प्राधिकरण ने 210 एकड़ जमीन आवंटित की है। यहां ताईवानी अपनी इंडस्ट्री स्थापित करेगी। इन इंडस्ट्री के जरिए यूपी के बेरोजगार युवकों को 1 लाख से अधिक का रोजगार मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+