मोदी की लखनऊ 'महारैली' के लिए 27 ट्रेनें बुक होंगी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, वाराणसी, मथुरा, चित्रकूट, ललितपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, सोनभद्र आदि स्थानों से राजधानी के बीच रेलगाड़ियां चलवाई जाएंगी। सूबे के दस जिलों में होने वाली इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी अमित शाह के अलावा सह प्रभारी त्रिवेन्द्र रावत, के. अभिमन्यु सिंह, रामेश्वर चौरसिया, सत्येन्द्र कुशवाहा, डा़ रमापतिराम त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी शामिल रहेंगे।
बैठक में तय हुए कार्यक्रम के मुताबिक, प्रदेश प्रभारी अमित शाह 20 जनवरी को अमरोहा, 21 को बिजनौर, 24 को देवरिया, 25 को बलिया, 26 को गाजीपुर, तीन फरवरी को बरेली, चार फरवरी को शाहजहांपुर, पांच फरवरी को लखनऊ, छह को फतेहपुर, सात को अलीगढ़ में रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी 20 जनवरी को बस्ती, 25 को मुजफ्फरनगर, तीन फरवरी को मथुरा, चार को कानपुर, सात को अमेठी, आठ को सुल्तानपुर में शामिल होंगे।
अभी तक मोदी कानपुर, झांसी, वाराणसी, आगरा और बहराइच में रैलियां कर चुके हैं, उम्मीद की जा रही है कि लखनऊ 'महारैली' में आठ से दस लाख लोग इकट्ठे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications