सपा के MLC ने चेताया: मुलायम की दूसरी बीवी की वजह से पार्टी में पड़ा क्लेश, शिवपाल को बनाया मोहरा
Akhilesh is the victim of a conspiracy in which his stepmother has an active role, says an Akhilesh supporter.
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की पारिवारिक अंतर्कलह ने गुरुवार को उस वक्त एक अलग रुख ले लिया जब अखिलेश यादव के समर्थक और पार्टी के अहम सदस्य उदयवीर सिंह ने मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी को इसके लिए षडयंत्र रचने का जिम्मेदार बता डाला।

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की सौतेली मां ने ही उनके खिलाफ माहौल बनाया है ताकि पार्टी में वह अपने बेटे के लिए कुछ बड़ा सोच सकें।
विधान परिषद के सदस्य उदयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव को भी निशाने पर लिया। उन्होंने शिवपास को अखिलेश की सौतेली मां का 'मोहरा' करार दिया। उन्होंने इस बारे में मुलायम सिंह यादव को भी चेतावनी दी कि वह अपनी दूसरी पत्नी से सतर्क रहें।

यह पहला मौका है कि जब किसी पार्टी सदस्य ने बाकायदा पत्र लिखकर मुलायम सिंह यादव को अंतकर्लह की वजह से आगाह किया करने की हिम्मत जुटाई है। एटा-मैनपुरी से एमएलसी उदयवीर के इस पत्र के बाद 'भूचाल' आ गया है।
उदयवीर ने मुलायम पर आरोप लगाया कि अखिलेश खेमे के विरोधी लोगों के दबाव के चलते वह अक्सर अखिलेश को पब्लिक में फटकार लगाते रहे। जबकि सीएम अखिलेश यादव एक आज्ञाकारी शिष्य की तरह चुपचाप हमेशा सुनते रहे।
इस लेटर में उदयवीर ने अखिलेश यादव को पार्टी चलाने के सारे अधिकार सौंपने की वकालत की। उन्होंने कहा कि सभी अहम निर्णय लेने के लिए अखिलेश यादव को पार्टी की कमान सौंपना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications