आजमगढ़ से मुलायम सिंह करेंगे सपा के चुनावी अभियान का शंखनाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ तमाम सियासी दल चुनावी महासंग्राम में कूद चुके हैं। इस महासंग्राम में बसपा सुप्रीमो मायावती व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले ही चुनावी मैदान में उतर चुके थे लेकिन अब सपा मुखिया भी इस अपना चुनावी महासंग्राम शुरु करने जा रहे हैं।

अमर सिंह बोले सपा में जातिवाद नहीं, तीन ठाकुर बहुओं का परिवार पर कब्जा

Mulayam Singh yadav likely to start his mega poll campaign from Azamgarh

समाजवादी पार्टी अपना चुनावी अभियान को अगले महीने से तेज करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो मुलायम सिंह यादव 7 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में विशाल रैली को संबोधित करने जा रहे हैं।

इस रैली के साथ माना जा रहा है कि सपा एक बार फिर से पूर्वांचल में अपनी पैठ को मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।

पूर्वांचल को सपा और बसपा का गढ़ माना जाता है, ऐसे मायावती ने भी पहले आजमगढ़ में विशाल रैली का आयोजन किया फिर राहुल गांधी ने भी पूर्वांचल से ही अपना यूपी अभियान शुरु किया है।

ऐसे में सपा एक बार फिर से पूर्वांचल में अपने वोट बैंक में किसी भी तरह की सेंधमारी को रोकने के लिए पूरी ताकत के साथ उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+