मुलायम की मैनपुरी सीट पर भाजपा नेे सजाई शतरंज, सर‍िता भदौर‍िया हो सकती हैं उम्मीदवार

mulayam-singh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने भले ही 73 सीटों के साथ राजगद्दी तक का रास्ता तय किया हो, पर समाजवादी पार्टी के मुख‍िया मुलायम सिंह यादव को चारों खाने च‍ित करने का भाजपा का सपना अभी पूरा नहीं हुआ है। इसी सपने को पंख लगाने के लिए एक नई खबर राजनैत‍िक आसमान में तैर रही है।

माना जा रहा है कि मैनपुरी से खाली हुई सीट पर मुलायम सिंह जहां अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को उतारने का मन बना रहे हैं, वहीं भाजपा ने पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर‍िता भदौर‍िया का नाम आगे कर दिया है। इस खबर को तब और बल मिला है जब सर‍िता भदौर‍िया की फेसबुक वॉल पर एक तस्वीर में यह संभावना जाहिर की गई है।

दरअसल मुलायम सिंह यादव की चहेती सीट रही मैनपरी अब ठगा सा महसूस कर रही है। एक तो मैनपुरी के लोगों ने 'मोदी लहर' में न बहकर साइकिल में 'हवा' भरी उस पर से मुलायम ने एक झटके में सीट छोड़ दी।

पीछे बैठकर आगे का सोचते हैं राहुल

बहुजन समाज पार्टी ने किसी भी उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने से मना कर दिया है, ऐसे में माना जा रहा है कि बसपा का वोट बैंक भी भाजपा से जुड़ जाएगा। साथ ही ऐसा तबका भी कमल के सामने बटन दबा देगा, जो मुलायम स‍िंह यादव के सीट छोड़ने वाले कदम से नाराज है। चूंकि भाजपा के क्षेत्रीय खेमे में चर्चा है कि मैनपुरी सीट पर यादव-ठाकुर बाहुलय है, जिस पर यद‍ि सर‍िता भदौर‍िया को उतारा जाए तो सिक्का पलट सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+