मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि पेट से संबंधित परेशानी के चलते मुलायक को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें, हाल ही में मुलायम को नाक से खून आने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के मुताबिक, सपा संरक्षक मुलायम सिंह को पेट में दर्द की शिकायत थी। जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया गया है। उनकी रूटीन जांच होती रहती है। कोई खास समस्या नहीं है। रविवार शाम को उन्हें लखनऊ वापस भेज दिया जाएगा। कुछ सपा कार्यकर्ता और रिश्तेदार मुलायम के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications