मुलायम बोले अयोध्या में गोली नहीं चलवायी होती तो मुसलमानों का भरोसा उठ जाता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या मामले में बड़ा बयान दिया है। मुलायम सिंह ने कहा कि अगर उन्होंने उस वक्त अयोध्या में गोली नहीं चलवायी होती तो मुसलमानों का देश से भरोसा उठ जाता। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अपनी आत्मकथा के विमोचन के मौके पर बोलते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि देश की एकता को बचाने के लिए उन्हें गोली चलवानी पड़ी।
साध्वी प्राची को आया ISIS का फोन, बोली छाती पर चढ़कर बनाउंगी राम मंदिर

उन्होंने कहा कि गोली चलवाने को लेकर मेरी आलोचना हुई थी लेकिन मुझे देश की एकता को बचाने के लिए यह कराना पड़ा। मुलायम सिंह ने कहा कि उस गोलीकांड में 16 लोग मारे गये थे, लेकिन अगर उसकी जगह 30 लोग भी मारे जाते तो भी मैं गोली गोली चलवाता।
''10 साल बाद भारत इस्लामिक देश होगा, लोकतंत्र की जगह जेहादराज''
अयोध्या कांड पर बोलते हुए मुलायम सिंह ने पुरानी यादों का जिक्र करते हुए उस वक्त के हालात को लोगों के सामने रखा।मुलायम सिंह ने कहा कि उस गोलीकांड के बाद मेरा सदन में बहुत विरोध हुआ था लेकिन यह देश हिंदू, मुस्लिम सिख ईसाई सभी लोगों का है। ऐसे में किसी एक धर्म के लोगों से सहानुभूति नहीं दिखायी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications