Mukul Goyal IPS : जानें कौन हैं आईपीएस मुकुल गोयल, जो बने उत्तर प्रदेश के नए DGP?
लखनऊ, 30 जून: उत्तर प्रदेश को नया डीजीपी मिल गया है। यूपी सरकार ने मंगलवार 30 जून को मुकुल गोयल को नया डीजीपी नियुक्त कर दिया है। 22 फरवरी को 1964 को जन्मे मुकुल गोयल यूपी कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इन्होंने बीटेक व एमबीए की डिग्री प्राप्त कर रखी है। डीजीपी बनने के बाद अब मुकुल गोयल के पास लगभग ढाई साल का कार्यकाल है। वह फरवरी 2024 में रिटायर होंगे।

कौन हैं मुकुल गोयल ?
मुकुल गोयल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई के बाद एमबीए भी किया है। मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश में अपने कार्यकाल में आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं। इसके अलावा कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं।

अखिलेश सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर थे तैनात
मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं। यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और अखिलेश यादव की सपा सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर भी तैनात रहे चुके हैं। आईपीएस मुकुल गोयल वर्तमान में बीएसएफ में एडीजी के पद पर तैनात हैं।

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी हो रहे रिटायर
बता दें, उत्तर प्रदेश में आज यानि 30 जून को डीजीपी समेत 21 पुलिस अफसर रिटायर हो रहे हैं। इनमें 9 आईपीएस और 12 पीपीएस अफसर शामिल हैं। 21 पुलिस अफसरों में यूपी काडर और प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं। रिटायर होने वाले आईपीएस अफसरों में 2 डीजी रैंक, 2 आईजी रैंक, 3 डीआईजी रैंक और 2 एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी भी बुधवार को रिटायर हो रहे। अब डीजीपी पद के लिए मुकुल गोयल को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications