मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से लखनऊ हाई कोर्ट लाया गया, रास्ते में खराब हो गई थी वैन
लखनऊ, 28 मार्च: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल से पेशी के लिए माफिया मुख्तार अंसारी को लखनऊ हाई कोर्ट लाया गया।इस दौरानी भारी सुरक्ष बल मौजूद रहा। मुख्तार को एंबुलेंस में रखा गया है। एंबुलेंस में एक फार्मासिस्ट, डॉक्टर और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मुख्तार पर लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथियाकर उस पर अवैध निर्माण कराने का आरोप है। इस मामले में मुख्तार अंसारी के साथ ही उनके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी पर भी केस दर्ज किया गया था।

रास्ते में वज्र वाहन हुआ खराब
बांदा जेल से मुख्तार अंसारी को लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट में वज्र वाहन की सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से रवाना किया गया था। तिंदवारी पहुंचते-पहुंचते वज्र वाहन में खराबी आ गई, जिसके कारण मुख्तार की एंबुलेंस काफी आगे निकल गई। वज्र वाहन में सवार इंस्पेक्टर राकेश कुमार तिवारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद तिंदवारी थाने से मिस्त्री को बुलाया गया। मिस्त्री ने बताया कि गाड़ी की क्लच प्लेट जल गई हैं, जिसकी वजह से गाड़ी चल नहीं पा रही है।
लखनऊ के एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के घेरे में ले लाया गया है। मुख्तार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पेशी पर लखनऊ में एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में लाया गया। मुख्तार के यहां पहुंचने से पहले ही भारी कोर्ट के आसपास सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इससे पहले भी आलाधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा भी लिया। बता दें, मुख्तार के बेटे और नवनिर्वाचित विधायक अब्बास बिन मुख्तार अंसारी ने आशंका जाहिर की है कि उनके पिता को रास्ते में नुकसान पहुंचाया जा सकता है। अब्बास अंसारी ने पिता की दाढ़ और रीढ़ की हड्डी में दर्द की बात बताई है।












Click it and Unblock the Notifications