भगवान हनुमान की जाति को लेकर बढ़ा विवाद, अब सपा के पूर्व MP ने कहा- 'गोंड' जाति के थे
Lucknow News लखनऊ। भगवान हनुमान जी की जाति को लेकर बवाल थमाने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विवाद में सपा के पूर्व एमपी ने विवादित ब्यान दिया है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का जन्म गोंडवाना प्रदेश में हुआ था, उस प्रदेश में गोंड जाति का राज्य हुआ करता था। इसलिए हनुमान जी गोंड थे। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में एक जनसभा के दौरान हनुमान जी को दलित बताया था।

सपा के पूर्व एमपी ने बताया 'गोंड'
मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सलेमपुर से पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने हनुमान जी की जाति पर टिप्पणी करते हुए गोंड जाति का बता दिया। पूर्व सांसद विद्यार्थी ने अपने फेसबुक पर डाले गए वीडियो में कहा है कि भाजपा को समाज बांटने से संतोष नहीं हुआ तो वे भगवान को जाति में बांट रहे हैं। भगवान को जाति में बांटना धर्म ज्ञानी के मुंह से शोभा नहीं देता। इसकी हम ¨निंदा करते हैं। भाजपा के धर्म ज्ञानियों ने हनुमान जी को दलित कहा, कुछ लोगों ने उन्हें मुसलमान कहा और कुछ लोगों ने उन्हें जाट कहा। पूर्व सांसद के फेसबुक पर यह बयान वायरल होते ही लोगों की टिप्पणी भी शुरू हो गई है।

बीजेपी मंत्री ने बताया था 'जाट'
हनुमान जी की जाति को लेकर अभी बवाल थमा नहीं था कि बीजेपी के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीति को गर्मा दिया है। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि 'हनुमान जी 'जाट' थे क्योंकि जाट ही दूसरों के मामलों में अपनी टांग फंसाता है। हनुमान जी ने भगवान दास के रुप में राम जी के साथ युद्ध में शामिल हुई थे। इसलिए मुझे लगता है कि हनुमान जी जाट थे'।

क्या कहा बुक्कल नवाब ने?
इससे पहले हनुमान जी को लेकर भाजपा के मंत्री बुक्कल नवाब ने कहा था कि हमारा मानना है कि हनुमान जी मुसलमान थे, इसलिए मुसलमानों के अंदर जो नाम रखा जाता है रहमान, रमजान, फरमान जिशन, कुरबान जीतने भी नाम रखे जाते हैं वो करीब-करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की बात है तो वो हर जाति, धर्म, हर मजहब के थे और हर धर्म के प्यारे थे। उन्होंने कहा कि हमारे हिन्दु भाइयों के अंदर ही देखिए कितने लोगों के नाम हनुमान जी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा की लीक से मिलते जुलते नाम रखना हमारे यहां मुसलमानों में है। जैस कि इमरान, सुल्तान इत्यादि जितने भी नाम मिलते हैं ये सब हनुमान जी से मिलते जुलते हैं।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया था विवादित बयान
बता दें कि राजस्थान में हुई चुनावी जनसभा के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी की जाति को लेकर बड़ा बयान दिया था। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कथित तौर पर कहा था कि हनुमान जी दलित हैं। उन्होंने चौपाइयों के जरिए लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील भी की थी। योगी ने कहा था कि एक ऐसे लोक देवता हैं जो अब स्वयं वनवासी हैं, गिरवासी हैं, दलीत हैं वंचित हैं।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications