यूपी के 608 कॉलेजों में 20 हजार से अधिक शिक्षक फर्जी हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से इंजीनिरिंग कॉलेजों में फर्जी शिक्षक छात्रों को का भविष्य बिगाड़ रहे हैं उसका भंडाफोड़ आपको हैरान कर देगा। निजी कॉलेजों में जिन 41 हजार शिक्षकों की नियुक्ती की गयी है उनमें से 20 हजार से अधिक शिक्षक फर्जी हैं।

पढें फर्जी यूनिवर्सिटी की पूरी लिस्ट, कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं फेक नहीं

More than 20 thousands teachers in engineering colleges are fake in UP

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की जांच में सामने आया है कि कुल 608 इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में 20 हजार शिक्षक फर्जी हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों के कान खड़े हो गये हैं।

कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई संबद्धता बैठक में यह बात सामने आयी तो अधिकारियों के होश उड़ गये। इन सभी कॉलेजों से 16 मई तक स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस रिपोर्ट को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन को भी भेजी जाएगी।

संबद्ध संस्थानों की वेबसाइट पर जो जानकारी मुहैया करायी गयी है व फर्जी है। यही नहीं कॉलेज इस फर्जीवाड़े पर संतोषजनकर जाननकारी भी नहीं दे सके हैं। इन सभी कॉलेजों से लिखित जवाब 16 मई तक देने को कहा गया है। जो कॉलेज संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके तो उनकी मान्यता को रद्द कर दिया जाएगा।

जो कॉलेज फर्जी हैं उनमें से बड़ी संख्या में लखनऊ के कॉलेज भी हैं। लखनऊ में 4500 फर्जी शिक्षक हैं। लखनऊ के आसपास के कॉलेज जोकि सीतापुर, बाराबंकी जैसे आस पास के जिलों में हैं वहां फर्जी शिक्षकों की बड़ी संख्या है।

दरअसल जिन 20 हजार शिक्षकों की जानकारी कॉलेजों से मांगी गयी है उनके पैन कार्ड फर्जी निकले हैं। यही नहीं इन कॉलेजों ने फर्जी शिक्षकों की भर्ती कर ली है। लिहाजा अब देखने वाली बात यह होगी कि इस रिपोर्ट के बाद इन कॉलेजों के खिलाफ क्या कार्यवाही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+