दिग्विजय के इश्क पर सियासी बवाल, रीता बहुगुणा ने कहा मोदी भी दिखाएं हिम्मत

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने दिग्विजय सिंह का बचाव किया है। रीता बहुगुणा ने कहा कि गुजरात में जासूसी विवाद को लेकर नरेंद्र मोदी को भी ‘वैसी ही स्पष्टवादिता दिखानी चाहिए' जैसा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक टीवी पत्रकार के साथ अपने संबंधों को लेकर किया।
तस्वीरों में देखें- दिग्विजय सिंह का इजहार-ए-मोहब्बत
रीता बहुगुणा जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह जताने के लिए पर्याप्त सामग्री है कि गुजरात के मुख्यमंत्री एक महिला में काफी दिलचस्पी ले रहे थे और उसकी सभी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। वो और उन के सहयोगी टेलीफोन पर उसकी बातचीत भी टैप करवा रहे थे।
लखनऊ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिम्मत दिखाई और सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने का साहस दिखाया, लेकिन भाजपा के पीएम पद के दावेदार की ओर से किसी भी तरह का साहस नहीं दिखाया गया। उन्होंने कहा कि मोदी को भी ऐसी ही हिम्मत दिखाने की जरुरत है। वह समान स्पष्टवादिता प्रदर्शित करें और अपने निजी जीवन को बेदाग साबित करें।












Click it and Unblock the Notifications