मोदी के मंत्री बोले स्वामी प्रसाद मौर्या भाजपा में आयेंगे
लखनऊ। बसपा के शीर्ष नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के पार्टी छोड़ने के बाद वह किस पार्टी में जायेंगे इस पर कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन इस बीच भाजपा के केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा है कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
अमित शाह बोले अखिलेश यादव कर रहे हैं नाटक, यूपी में साढ़े तीन मुख्यमंत्री

कठेरिया ने कहा कि लोग बसपा छोड़कर आ रहे हैं क्योंकि वहां टिकटों के रेट कभी बढ़ गये हैं। मौजूदा समय में वहां टिकटों के दाम पांच करोड़ रुपए हो गये हैं। बसपा के भीतर जिस तरह से आंतरिक कलह बढ़ रही है वह खुद ही पार्टी को खत्म कर देगी।
स्वामी प्रसाद मौर्या ने 22 जून को बसपा को अलविदा कहते हुए मायावती पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि मायावती दलित की नहीं बल्कि दौलत की बेटी है। उन्होंने मायावती पर टिकटों की नीलामी का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मायावती टिकटों की बोली लगाती है।
कांग्रेस को अभी भी नहीं मिला है सीएम उम्मीदवार
यही नहीं कठेरिया ने यूपी में भाजपा की वापसी का भी दावा किया। भगवाकरण पर बोलते हुए कठेरिया ने कहा कि भगवा हिंदुस्तान में नहीं तो क्या पाकिस्तान में होगा। उन्होंने कहा कि हम सब लोग भगवा हैं और भगवा शब्द भगवान से बना है। गौरतलब है कि इससे पहले कठेरिया ने कहा था कि देश की शिक्षा का भी भगवाकरण किया जाएगा हालांकि उन्होंने बाद में इस बात पर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है।












Click it and Unblock the Notifications