सड़क किनारे कुत्ते के साथ गलत काम करता मिला युवक, महिला ने यूं सिखाया सबक

लखनऊ, 03 सितंबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग कुत्ते से कुकर्म करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। लोगों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पशु क्रूरता और कुकर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

महिला ने युवक को रंगे हाथों पकड़ा

महिला ने युवक को रंगे हाथों पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, मामला गोमती नगर के विभूति खंड इलाके का है। नाबालिग ने एक झोपड़ी में स्ट्रीट डॉग के साथ कुकर्म किया। एक महिला ने युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद स्‍थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मामला सामने आने पर पुलिस भी हैरान रह गई।

रात 12 बजे की घटना

रात 12 बजे की घटना

युवक को रंगे हाथों पकड़ने वालीं स्थानीय निवासी साक्षी सिंह ने पुलिस को बताया कि वो अक्सर रात को स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाती हैं। बुधवार की रात को करीब 12 बजे वो स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही थीं। तभी अचानक उनमें से एक कुत्ता जोर जोर से भौंकने लगा और पास के ही एक खाली प्लॉट पर बनी झोंपड़ी की ओर जाने लगा। साक्षी ने बताया कि शक होने पर वह झोपड़ी की ओर गई, जहां एक नाबालिग आपत्तिजनक अवस्‍था में था और पास ही एक कुत्ता लहूलुहान हालत में पड़ा था। देखते देखते इलाके के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

पुलिस नाबालिग पर कुकर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़ित स्ट्रीट डॉग को डॉक्टर के पास पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और नाबालिग को लेकर अपनाई जाने वाली विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बिलासपुर का रहने वाला नाबालिग लखनऊ में रहकर मजदूरी का काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+