यूपी के विकास कार्यों पर मायावती ने ठोका दावा, कहा- जेवर एयरपोर्ट भी बसपा सरकार में तैयार किया गया मॉडल

Mayawati claims on development projects of UP: लखनऊ। बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर अपना दावा ठोका है। साथ ही, बसपा सरकार के कार्यकाल के दौरान केंद्र की सत्ता में रही कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि यदि प्रदेश में बसपा शासन के दौरान केंद्र में रही कांग्रेस सरकार ने पर्यावराण आदि के नाम पर राजनीतिक स्वार्थ की अड़ंगेबाजी न की होती तो और तेजी से विकास के काम होते। मायावती ने कहा कि बसपा सरकार के वर्ष 2012 में जाने के बाद प्रदेश में जो कुछ भी थोड़ा विकास संभव हुआ है वे अधिकांश बीएसपी की सोच के ही फल हैं।

mayawati tweeted ganga expressway jewar airport where the BSP project

मेरी सरकार में हुए विकास के कार्य: मायावती

मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किए, 'यूपी में खासकर गंगा एक्सप्रेसवे हो या विकास के अन्य प्रोजेक्ट अथवा जेवर में बनने वाला नया एयरपोर्ट, पूरे जग-जाहिर तौर पर ये सभी बीएसपी की मेरी सरकार में ही तैयार किए गए विकास के वे प्रख्यात मॉडल हैं जिसको लेकर पहले सपा व अब वर्तमान बीजेपी (BJP) सरकार अपनी पीठ आप थपथपाती रहती है। साथ ही मेट्रो एवं अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, कन्नौज सहित यूपी के प्रचीन व प्रमुख शहरों में बुनियादी जनसुविधाओं की नई स्कीमें व इनको रिकार्ड समय में पूरा करने का काम भी बीएसपी का ही विकास माडल है जो कानून द्वारा कानून के राज के साथ प्राथमिकता में रहा, जिससे सर्वसमाज को लाभ मिला।'

मायावती ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मायावती ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, 'इस प्रकार मेरी सरकार के सन 2012 में जाने के बाद यूपी में जो कुछ भी थोड़ा विकास संभव हुआ है वे अधिकांश बीएसपी की सोच के ही फल हैं। मेरी सरकार में ये काम और अधिक तेजी से होते अगर तब कांग्रेस की रही केन्द्र सरकार पर्यावराण आदि के नाम पर राजनीतिक स्वार्थ की अड़ंगेबाजी नहीं करती।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+