4 सितंबर को संगम तट पर मायावती घेरेंगी केंद्र व सपा सरकार को
लखनऊ। यूपी में चुनावी मौसम शुरु हो चुका है और तमाम दलों के बड़े नेता इस महीने मेगा रैलियों को संबोधित करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती भी चार सितंबर को इलाहाबाद में विशाल रैली को संबोधित करेंगी।
क्या बसपा का रिजेक्टेड माल भाजपा के लिए लाएगा दलित वोटबैंक?

तीन मंडल से 10 लाख लोग जुटेंगे
इलाहाबाद के संगम तट पर मायावती विशाल रैली को उसी जगह संबोधित करेंगी जहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था। मायावती की इस रैली में 10 लाख लोगों को जमा करने की तैयारी चल रही है। मायावती की इस रैली में इलाहाबाद मंडल, मिर्जापुर मंडल व वाराणसी मंडल के बड़े नेताओं का जमावड़ा लगेगा। रैली में इन तीनों मंडलों से लोगों को जमा करने की कवायद की जाएगी। माना जा रहा है कि मायावती की इस रैली में आजमगढ़ की ही तरह बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने की उम्मीद है।
आगरा, आजमगढ़ के तेवर संगम तट पर देखने को मिलेंगे
मायावती ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत आगरा से की जिसे पश्चिमी यूपी में दलितों की राजधानी के नाम से जाना जाता है। मायावती ने इस रैली में दलितों के खिलाफ चल रही हिंसा पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। वहीं आजमगढ़ की रैली में मायावती ने उनकी पार्टी छोड़कर जाने वालों पर तीखा हमला बोला था। मायावती ने पार्टी छोड़ने वालों को रिजेक्टेड माल करार देते हुए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि भाजपा रिजेक्टेड माल के दम पर यूपी में चुनाव लड़ना चाहती है।
6 सितंबर से यूपी में राहुल गांधी का सबसे लंबा रोड शो, 2500 किलोमीटर का सफर तय करेंगे
बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि बाढ़ग्रस्त इलाहाबाद में मायावती के निशाने पर केंद्र सरकार रहेगी या सपा सरकार।इलाहाबाद और आसपास के इलाकों में जिस तरह से पिछले काफी दिनों से हो रही जबरदस्त बारिश से बाढ के हालात है और लोग काफी मुश्किलों के दौर से गुजर रहे हैं। मायावती की रैली में अहम मुद्दा बन सकता है। इसके अलावा मायावती दलितों के मुद्दे पर एक बार फिर से केंद्र सरकार को घेर सकती हैं।
वाटरप्रूफ पंडाल बनेगा
इलाहाबाद में बारिश की संभावना के चलते पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया जाएगा। पंडाल में तकरीबन 1 लाख लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है और चारो तरफ नीली बसपा की झंडियों से रैली स्थल को पाटा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications