काशी विश्वनाथ धाम: मायावती का तंज, बोलीं- अधूरी परियोजनाओं के उद्घाटन से BJP का जनाधार बढ़ने वाला नहीं

लखनऊ, 14 दिसंबर: बीएसपी चीफ मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन का ऐलान करते हुए भाजपा और अन्य दलों पर जमकर निशाना साधा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पहले फेज के उद्घाटन का बिना नाम लिए मायावती ने कहा कि अधूरी परियोजनाओं के उद्घाटन से भाजपा को वोट आधार बढ़ाने में मदद नहीं मिलेगी। मायावती ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले यहां दूसरी पार्टियों से निष्कासित, निष्क्रिय और स्वार्थी लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करने से किया पार्टी का जनाधार बढ़ने वाला नहीं है।

mayawati says I wish BSP akali dal alliance should form an absolute majority government in Punjab

योगी सरकार पर साधा निशाना

बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा यहां कुछ पार्टियों द्वारा एक सीट पर कई लोगों को सीट का आश्वासन देकर भीड़ इकट्ठा की जा रही है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर दिन प्रदेश में की जा रही ताबड़तोड़ घोषणाएं, अधकच्चे कार्यों के उद्घाटन एवं लोकार्पण से भी इनका जनाधार बढ़ने वाला नहीं है।

मोगा में बसपा और अकाली दल की मेगा रैली

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि आज शिरोमणि अकाली दल की 100वीं वर्षगांठ है। अकाली दल भारत की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी है, जो पंजाब की जनता के लिए संघर्ष करती रही है। मैं कामना करती हूं कि अगले वर्ष पंजाब में होने वाले आम चुनाव में यहां बीएसपी-अकाली दल के गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनें। बता दें, पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को मोगा में अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी की मेगा रैली का आयोजन किया गया है। रैली में पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल पर सबकी नजरें रहेंगी। वहीं, बीएसपी की ओर से सतीश मिश्र भी मौजूद रहेंगे। शिरोमणि अकाली दल ने दावा किया है कि रैली में दो लाख की भीड़ जुटेगी।

Recommended Video

    UP Election 2022: Mayawati का Modi पर तंज, दलबदलू नेताओं को लेकर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+